About US

जैन का साथ जैन का विकास
संघटित रहोगे तो विकसित रहोगे
विश्व जैन समाज (VJS)

विश्व जैन समाज (VJS) एक सामाजिक संस्था है जो सभी जैनियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए काम कर रहा है जिससे वे अपने सामाजिक और वित्तीय जीवन को मजबूत करने में अधिक प्रभावी हो सकें।

किसि भी समाज की प्रगति समाज के हर एक स्तर की लोगोंकी प्रगति में ही है, इसी भावनासे विश्व जैन समाज के माध्यम से संसार के सभी जैन भाई बहनोंको एक मंच पर एक साथ लाने का यह एक सामाजिक प्रयास है |

'जैन समाज' को सक्षम एवं 'जैन धर्म' को संरक्षित करने का यह महाअभियान 'विश्व जैन समाज' के माध्यम से हम सबको मिलकर सफल बनाना है।

सभी जैन बंधुओ को विश्व जैन समाज से जोड़ना है |

विश्व जैन समाज का लक्ष्य स्वधर्मी जैन भाइयो एवं बहनों को संघटित, स्वस्थ, समर्थ, समृद्ध, संपन्न एवं स्वावलंबी बनाना है|

विश्व जैन समाज का उद्देश्य जैन समाज का आर्थिक और सामाजिक विकास करना है, समाज के पिछड़े लोगों का उत्थान एवं उन्नति करना है, उनकी जीवन शैली को ऊपर उठाना, उन्हें सरकारी योजनओं की जानकारी उपलब्ध कराना और हर जैनी को अपने सपने को साकार करने में योगदान देना है |



कृपया इस App में Register कर के अपना सहयोग प्रदान करे | धन्यवाद ...|